छोटे वाहनों के लिए जलोड़ी दर्रा बहाल, सुबह-शाम फिस्लन का खतरा

0
123

कौशल/कुल्लू  – एक ओर जहां रोहतांग दर्रा में बर्फ के ढेर लगे है वहीं जलोड़ी दर्रा में मौसम के पहले हिमपात को देखते हुए लोक निमार्ण विभाग ने चुस्ती दिखा कर स्न्नो कटर से बर्फ हटा कर जलोड़ी दर्रा को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। भले ही यह सेवा चंद दिनों के लिए है क्योंकि मौसम पर काले बादल फिर से बर्फबारी के संकेत दे रहे है। जब तक इंद्रदेव साथ देगें तब तक यात्री छोटे वाहन से आर-पार हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया था। लेकिन अब विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जलोड़ी दर्रा को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। जिले को आनी उपमंडल से जोडऩे वाले जलोड़ी दर्रा को आखिर बहाल कर लिया गया। दर्रे से अभी छोटे वाहनों को आनी की और रवाना किया गया। जबकि बड़े वाहनों की अनुमति नहीं दी गई। दर्रे के खुलने से अब लोगों को वाया शिमला, कुल्लू पहुंचने से निजात मिलेगी। एनएच और लोकनिर्माण के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से दस दिन बाद जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बहाल हुआ है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने स्नोकटर की मदद से जलोड़ी दर्रा पर करीब पांच किलोमीटर दोनों तरफ से बर्फ हटाने के बाद छोटे वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया। बंजार एसडीएम अपूर्व देवगन ने बताया कि दर्रे से फिलहाल छोटे वाहनों को भेजा गया है। वहीं बड़े वाहन अभी भी दर्रे से गुजर नहीं पा रहे है। मौसम साफ रहा तो जल्द ही बड़े वाहनों को भी दर्रे से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह शाम फिस्लन का खतरा है।