जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, मलबे में दबे हैं कई लोग

0
167

जम्मू कश्मीर –  जम्मू कश्मीर के डोडा में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 5-7 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा कई मकान भी ढह गए हैं। राहत व बचाव का काम जारी है।

दरअसल घटना डोडा-किश्तवाड़ हाईवे पर मौजूद ठाठरी इलाके की है। यहां रात करीब 2 बजे बादल फटा। खबरों के मुताबिक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दो शवों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अभी तक 5 लोगों को बचाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां लगातार बारिश होने से अचनाक बाढ़ आ गई है। बाढ़ में 7 से 9 घरों के लोग फंसे हुए हैं। वहीं कई दुकानें और मकान भी बाढ़ में बह गए। इस बीच प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का कार्य जारी है। शवों को निकालने और राहत व बचाव का काम जारी है।