बांसवाड़ा रैली के बाद राहुल निजी यात्रा पर जयपुर पहुंचे

0
173

जयपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बांसवाड़ा में किसान आक्रोश रैली को संबोधित करने के बाद सीधे जयपुर पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी राहुल के साथ थे। राहुल एयरपोर्ट से सीधे जयपुर के सी स्कीम स्थित काटजू परिवार के घर पहुंचे।  राहुल बांसवाड़ा में रैली को संबोधित करने के बाद विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। राहुल की इस यात्रा के बारे में कम लोगों को ही जानकारी थी। राहुल एयरपोर्ट से सीधे सी स्कीम स्थित काटजू परिवार से मिलने पहुंचे। राहुल अकेले ही भीतर गए।  राहुल की इस यात्रा की किसी को जानकारी नहीं थी।

राहुल इससे पहले भी यहां दो-तीन बार आ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा भी यहां परिवार से मिलने आती रही हैं। पीएन काटजू का परिवार देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू की बहन का परिवार है। इंदिरा गांधी जब पीएम थीं तब यहां अपने परिजनों से मिलने आती थीं।