जिप सदस्य की गिरफ्तारी पर लोगों ने पथराव और NH किया जाम

0
173

करनाल –  जिला परिषद  के सदस्य दीपक त्यागी की गिरफ्तारी के विरोध में पुंडरी गांव समेत 4-5 गांवों के लोगों ने पुलिस और थाने पर पथराव किया। पुलिस ने बचाव में दर्जन भर राउंड फायर किए। पुलिस की हवाई फायरिंग से गुस्साए लोगों ने ओवरब्रिज व सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। करनाल से पानीपत तक 40 किलोमीटर में हजारों वाहन लगभग  3 घंटे तक फंसे रहे। गौरतलब है कि  घरों के बाहर मीटर लगाने आई बिजली विभाग की टीम से पूंडरी गांव के लोगों ने मारपीट की गांव वाले मीटर बाहर  लगने का विरोध कर रहे थे और  बिजली कर्मियों के साथ मारपीट भी करने लगे l  इसके बाद बिजली निगम की शिकायत पर पुलिस ने पुंडरी गांव के करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

शुक्रवार को पुलिस ने इसी मामले में पुंडरी गांव के जिला परिषद  के सदस्य दीपक त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। दीपक की गिरफ्तारी की भनक लगते रात  को ही सैकड़ों गांव वालों ने घरौंडा थाने पहुंच गए। थाने में लोगो और पुलिस के बीच झड़प हुई। गांव वालों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से थाने में खड़े करीब 3 वाहनों के शीशे टूट गए तथा पुलिस स्टेशन की खिड़की और दरवाजे भी पथराव में टूट गए। पथराव में एक होमगार्ड को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने अपने बचाव व लोगों को खदेड़ने के लिए करीब दर्जनभर हवाई फायर किए।

फायरिंग के बाद गांव वाले और भी ज्यादा गुस्से में आ गए और नेशनल हाइवे नंबर-1 पर जाम लगा दिया। लेकिन लंबा जाम होने के साथ पुलिस भी जाम में फंसी रही फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी l जिस समय गांव वालों ने हमला किया उस समय थाने में लगभग आधा दर्जन कर्मचारी ही मौजूद थे। तभी सैकड़ों लोगों ने अचानक धावा बोल दिया। पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए गांव वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अचानक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।