जीरो टालरेंस अभियान में पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा

0
167

करनाल –  पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा द्वारा पूरे जिले में यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ शुक्रवार के दिन जीरों टालरेंस अभियान चलाने के आदेश दिए गए। जिला पुलिस द्वारा आज पहला जीरों टालरेंस अभियान चलाया गया।
उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजकुमार  ने  शहर में नाकों पर जाकर यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान किए और लोगों को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए गुलाब के फूल देकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए अनुशासित नियमों का गठन किया गया है, जिसका पालन करना हर वाहन चालक के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन नियमों की उल्लंघना करने वालों के लिए यातायात नियमावली में कुछ आर्थिक दंड का भी प्रावधान है। चालान करना पुलिस का मकसद नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित रखने के यातायात के नियमों की पालना करवाना पुलिस का प्रथम उदेश्य है।
इस अभियान के तहत पूरे जिले में कुल 30 स्थानों पर नाकाबंदी कर 1331 वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान यातायात के नियमों की उल्लंघना करने वाले पुलिसकर्मियों के भी चालान किए गए।