डेरा सच्‍चा सौदा के सेवकों ने करनाल को चमका दिया

0
365

कमल /  करनाल – कर्णनगरी में शनिवार सुबह महासफाई अभियान शुरू हुआ जिसमे 2 लाख से ज्यादा डेरा सेवक बाहर से आकर जुटे । डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी शुरूआत की। यह अभियान डेरा सच्‍चा सौदा द्वारा चलाया गया आैर इसमें  डेरा सेवकों  ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । डेरा सेवक शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में सफाई में कई घंटे तक जुटे रहे और शहर को चमका दिया । झाडू  कस्सी हाथ मे लिए गन्दगी हटाते और इकठ्ठा  कर उसे उठाकर ले जाते डेरा सेवक शहरवासियों को स्वछता का संदेश दे रहे थे कि कूड़े को निर्धारित की गई जगह पर ही फेंके और इसे अपनी जिम्मेदारी समझें उन्होंने सालो से जमे कूड़े को भी भर भर कर उठाया ।

स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर भारत में सबसे आगे रहने वाले शहर में शनिवार को डेरा सच्चा सौदा की ओर से यह महा सफाई अभियान शुरू किया गया। अभियान में दूसरे जिलों के इलावा साथ लगते  राज्य  पंजाब, यूपी व उत्तराखंड से डेरा  सेवक  श्रमदान कर रहे थे । खास बात ये है कि  कि डेरा सच्चा सौदा के सेवकों का करनाल में यह दूसरा अभियान  है। इससे पहले 24 मार्च 2013 को भी सफाई अभियान चलाया गया था।