डॉक्टर के घर मरीज बन कर आये डकैत, डाली डकैती

0
163

नन्दलाल / शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में एक प्राइवेट डॉक्टर के घर में लाखों की डकैती का मामला सामने आया है। जहां डकैतों ने डॉक्टर के घर अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने डॉक्टर दम्पति को हथियारों की नोक पर बन्धक बनाकर लूट पाट को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस लुट का जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है। घटना तिलहर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड की है जहां प्राइवेट नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ विजेंद्र अपने  के परिवार के साथ नर्सिंग होम में ही रहते है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 8 बजे लगभग 3 लोग आए जो खुद का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नर्सिग होम में घुसे और थोड़ी देर में अपने 3 और साथियों के नर्सिंग होम में बुला लिया। उसके बाद डकैतों ने पूरे परिवार वालों को तमन्चों की नोक पर बन्धक बना लिया। इसके बाद डकैतों ने पूरे घर में जमकर लूट पाट की। डकैत नकदी और जेबर समेत लगभग तीन लाख का माल लूट ले गये। घटना के करीब 8 घंटे गुजर जाने के डॉक्टर दम्पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लोगों की माने तो पुलिस की सुस्ती के चलते ही इस इलाके में डकैती जैसी घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। वही डॉक्टर की बेटी के खराब रवैये के चलते पुलिस के शक दायरे में आ गयी है। फिलहाल  पुलिस जल्द ही डकैती का खुलासा करने और मामले मे कड़ी कार्यवाही की बात रह रही है।