डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 जयंती पर 7 जिलो में अंत्योदय भवनों का लोकार्पण

0
194
करनाल  – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 जयंती पर शनिवार को कुरूक्षेत्र से रिपोर्ट कंट्रोल के जरिए करनाल सहित प्रदेश के 7 जिलो में नवनिर्मितअंत्योदय भवनों का लोकार्पण किया। अन्य जिलो मेें यमुनानगर, कैथल, जींद, फरीदाबाद व गुरूग्राम शामिल हैं। करनाल में जिला परिषद भवन कॉम्पलैक्स में करीब 20 लाख रूपये की लागत से अंत्योदय भवन तैयार किया गया है। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौण्ड़ा से विधायक व हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण के अतिरिक्त, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, केश कला बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव, एस.डी.एम. करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, मार्किट कमेटी कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, बीजेपी नेता शमशेर नैन, पार्षद वीर विक्रम कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल तथा डी.आई.ओ. महीपाल सीकरी व ए.डी.आई.ओ. परमिन्द्र सिंह, अमनदीप सिंह विर्क भी उपस्थित थे।
करीब 12 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री ने रिमोर्ट से नए अंत्योदय भवनो का लोकार्पण किया, उन्होने क्रमानुसार सभी जिलों के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों को इसकी बधाई दी। उन्होने कहा कि 14 अप्रैल का दिन बाबा साहेब की जयंती होने के कारण विशेष दिन है, जो अंत्योदय भवन की शुरूआत के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के शेष 15 जिलो के साथ-साथ उपमण्डल स्तर और ब्लॉक स्तरों पर भी अंत्योदय केन्द्र खोले जाएंगे। उन्होने कहा कि इनके माध्यम से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, विद्यार्थियों तथा समाज के गरीब, अभावग्रस्त व जरूरतमंद व्यक्तियों को केन्द्र व राज्य सरकार से जुड़ी स्कीमों की जानकारी और उनका लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए लोगों को भिन्न-भिन्न कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
करनाल में अंत्योदय भवन के लोकार्पण के बाद उपस्थित प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने मुख्यमंत्री का सभी जिला वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अंत्योदय भवन को घूमकर देखा और इसमें उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इससे पूर्व मंत्री ने अंत्योदय भवन में विधिवत रीबन काटकर प्रवेश किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा महान विचारक व राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विधायक हरविन्द्र कल्याण ने भी अंत्योदय भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि अंत्योय भवन के माध्यम से सरकार ने हर गरीब व्यक्ति को सामाजिक विकास से जोडऩे का काम किया है।
इस अवसर पर उपायुक्त करनाल डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि अंत्योदय भवन में जनता के बैठने के लिए 50 गुणा 20 साईज का शैड, वेटिंग हाल, हैल्प डैस्क, पब्लिक सर्विस एरिया, कार्यालय कक्ष, पेंटरी तथा शौचालय उपलब्ध करवाए गए हैं। अंत्योदय भवन में विभिन्न विभागों से सबंधित 181 स्कीमों की सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें आने वाले व्यक्ति हैल्प डेस्क से स्कीम की जानकारी लेंगे और फिर सर्विस काऊंटरों पर जाकर योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। उन्होने बताया कि इन सेवाओं के लिए हरलाभ नाम का सॉफ्टवेयर बनाया गया है। गूगल पर उपलब्ध इस एप का प्रयोग कर स्कीम को लेकर अपनी पात्रता की जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए अंत्योदय भवन परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से स्कीमो की जानकारी को लेकर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं।