दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, हरियाणा में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए

0
173

नई दिल्ली –  दिल्ली से सटे हरियाणा में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 रही।  शुक्रवार को तड़के जब दिल्ली और इससे सटे इलाकों में लोग गहरी नींद में डूबे हुए थे तब अचानक लगे झटकों ने उन्हें चौंका दिया, झटकों के महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं इससे पहले आज सुबह करीब 4 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 आंकी गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप तड़के चार बजकर पचीस मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के शामली, हरियाणा के जींद और रोहतक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर है।

फिलहाल इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके लगने पर जागे लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। रोहतक में जब अलसुबह अचानक पंखे, खिड़की-दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबरा गए। वे घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर इस भूकंप के बारे में पुष्टि करनी चाही तो कुछ ने अपने अनुभव साझा किए।