देव दर्शन धूप फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

0
305

चंडीगढ़  –  पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में प्लॉट नंबर 345 देव दर्शन धूप केमिकल फैक्ट्री में भयानक रुप से आग लग जाने की खबर आई है।  फैक्ट्री में आग लगने से 30 मजदूर महिलाओं का दम घुट गया। धुंए से दम घुटने से कई महिलाएं सड़क पर बेहोश होकर गिर गईं। जबकि एक महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियों को बुलाया गया जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घायलों को सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री में फेस्टिवल सीजन होने के कारण कैमिकल भारी मात्रा में रखा गया था।