Sainj, HP -नवनियुक्त अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने किया लालजी में भव्य स्वागत

0
359
कैप्शन - नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते बंजार के कांग्रेस कार्यकर्ता

रिपोर्ट-सुमन/सैंज-बंजार कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर का बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लारजी में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया । पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दी है मैं उसे बखूबी निभाउंगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर बंजार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं अध्यक्ष पद के दौड़ में नहीं था। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जो जिम्मेवारी मुझे दी है उस पर खरा उतरूंगा, वहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करेंगे । उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं जिसमें व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीता कर दिल्ली भेजेंगे।वही केंद्र सरकार की आम जनता बिरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर इन्हें सत्ता से बाहर निकालना है साथ ही उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के शाहपुर रैली सात तारिक को ज्यादा से ज्यादा बंजार बिधान सभा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लें।
लारजी विश्राम गृह में बंजार विधानसभा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसमें कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ईंटक,राजीव गांधी पंचायतीराज, विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपप्रधान व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।बैठक में मुख्य रूप से जिल्ला कांग्रेस प्रभारी विनोद सुल्तानपुरी,प्रदेश कांग्रेस सचिव राम सिंह मियां व बंजार विधानसभा कांग्रेस प्रभारी कृष्ण पाल शर्मा तथा नरेंद्र ठाकुर, मंडी लोकसभा से युवा कांग्रेस अध्यक्ष अदितीयबिक्रम सिंह, बी सी सी महासचिव तेजा ठाकुर, बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष निर्मला देवी जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा व कोर्डिनेटर लाल दास व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। और केंद्र सरकार की आम जनता बिरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर इन्हें सत्ता से बाहर निकालना है साथ ही उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के शाहपुर रैली सात तारिक को ज्यादा से ज्यादा बंजार बिधान सभा के कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लें।

कैप्शन – नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते बंजार के कांग्रेस कार्यकर्ता