नैनीताल – जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़

0
141

कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल के बी.डी.पांडे जिला अस्पताल में भर्ती महिला के साथ एक मनचले ने शौचालय में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस वहां लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला शौचालय में आसपास घूमता दिखाई दे रहा है महिला के शौचालय में जाने के बाद आरोपी शौचालय में घुसता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

आपको बता दे महिला अस्पताल में भर्ती थी वह शाम महिला शौच के लिए शौचालय में गई। इसी बीच एक मनचला भी बदनीयती से उसके पीछे शौचालय में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल कर्मचारी शौचालय की तरफ भागे इसी बीच मौका पाकर मनचला वहां से भाग निकला।