पानीपत में आपसी संघर्ष में 2 की मौत

0
190

सुमित / पानीपत – देर रात समालखा के गाव नामुंंडा में दो पक्षों मेंं संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है।  गांव में तकरीबन सभी घरों के दरवाजे बंद थे। लोगों ने सिर्फ इतना बताया कि धर्मेंद्र करीब 20 साल पहले खानपुर से आकर गांव मेंं बसे थे। धर्मेंद्र का एक लड़का है, जबकि मृतक जगदीश के पास तीन लड़के एक लड़की है।घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात  ,पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान पर क्रास मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि सोमवार 8 रात  नामुंडा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत होने के साथ चार लोग घायल हो गए। गांव में पुलिस अधीक्षक  समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। खुनी संघर्ष में पिस्तौल लाठी गंडासों जैसे हथियारों का प्रयोग हुआ हे धर्मेंद्र के घर से 12 बोर की बंदूक कई कारतूस मिले हैं। खुनी संघर्ष में दो लोगो की मौत हुई हे चार  पांच लोग घायल हुए है जो अलग अलग जगह अपना इलाज करा रहे है मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार देर शाम एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के वृद्ध को मारी थी कार से टक्कर, इसके बाद हुआ विवाद – पिछली रंजिशको लेकर समालखा के नामुंडा गांव में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों से 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4-5   लोग घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में खानपुर रेफर किया गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, डीएसपी नरेश अहलावत, सीआईए समेेत भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पानीपत के डेडहाउस में रखवा दिया है, जिनका मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कुछ लोगों को लेकर गई है। नामुंडा गांव में वर्ष 2011 में शादी समारोह के दौरान जगदीश धर्मेंद्र पक्ष के बीच गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था।