पानीपत में कलंदर पीर दरगाह में अवैध कंबल बाजार लगाने से लोगों में रोष

0
938

सुमित / पानीपत –  पानीपत कलंदर पीर दरगाह में अवैध कंबल बाजार लगाने के चलते लोगों ने रोष जताया है l  मस्जिद कमेटी के प्रधान निजामुद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजारों श्रद्धालु लोग एक विशेष यात्रा के तहत अपने-अपने पीर पैगंबर के दर्शन के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय करके प्राचीन बु अली शाह कलंदर की दरगाह पर पहुंच रहे हैं लेकिन हजारों की संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं के लिए किसी तरह के भी सुविधा के इंतजाम ना होने के चलते सभी तीर्थ यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है निजामुद्दीन ने वक्फ बोर्ड के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया निजी स्वार्थ के कारण उन्होंने कलंदर दरगाह के बाहर गए कंबल बाजार लगाने का ठेका दे रखा है जो कि बिल्कुल ही गलत है वही दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं स्थानीय लोगों को हर समय किसी बड़े हादसे होने का भय बना रहता है शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर कोई हादसा दरगाह में हो जाए तो काफी लोगों को उसका बेवजह खामियाजा भुगतना पड़ेगा जबकि इस तरह के इंतजाम की पूर्ण जिम्मेवारी वक्फ बोर्ड की होती है अधिकारियों ने निजी स्वार्थ के चलते दरगाह के बाहर की जगह कंबल बाजार लगाने के लिए दे दी है  ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता है तो उसकी जिम्मेवारी कौन लेगा शिकायतकर्ता माई जी मस्जिद के प्रधान निजामुद्दीन ने जिला प्रशासन से बु अली शाह कलंदर दरगाह पर निरीक्षण करने की मांग की और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की जो निजी स्वार्थ के चलते इस कार्य को करने दे रहे हैं l