पुलिस का वज्र वाहन खाई में गिरने से पुलिसकर्मी घायल

0
154

नन्दलाल / शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में  पुलिस का वज्र  वाहन खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमे चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के कुंडरिया गांव के पास की है। जहां देर रात पुलिस का ब्रज वाहन कानपुर से पुलिस वर्दी लेकर रामपुर जा रहे थे इसी बीच पुलिस वज्र  वाहन अनियन्त्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमे सवार दरोगा करतार सिंह सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं  मौके पर पुलिस के आलाधिकारियों ने घायल पुलिसकर्मियों की हालत का जायजा लेने तक की जहमत नही उठाई।