प्रेमिका के घर वालों ने किया कब्ज़ा , परिवार सड़क पर सोने को मजबूर

0
246

नन्दलाल /शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में युवक को दूसरी बिरादरी  की लड़की से शादी करने का खामियाजा उसके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। लड़की के दबंग परिजनों ने लड़के के घर पर कब्जा कर लिया है। दहशतजदा परिवार खुले में रात गुजार रहा है। फिल्हाल पुलिस मामले में कार्यवाही की बात कर रही है। घटना थाना जलालाबाद कस्बे की है जहां राहुल नाम का युवक का दूसरी बिरादरी  की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक हफते पहले राहुल ने दूसरी बिरादरी  की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली और उसे लेकर चला गया। इसी बात से नाराज लड़की के परिजनों ने अपने गुण्डोें के साथ मिलकर राहुल के परिजनों के साथ मारपीट की और उन्हे उनके घर से निकाल दिया। घर से निकालने के बाद लड़की के दबंग परिवार वालों ने लड़के के घर पर अपना ताला डाल दिया। लड़की के दबंग परिजनों उन्हे इलाका छोड़ देने की धमकी दे रहे है। घर पर कब्जा किये जाने के बाद ये परिवार पिछले पांच दिनों से खुले आसमान के नीचे अपनी रात गुजारने को मजबूर है। फिल्हाल पुलिस में गुहार लगाये जाने के बाद अब पुलिस कार्यवाही की बात कर रही है।