बदले नहीं जाएंगे सीएम मनोहर लाल : शाह

0
245

चंडीगढ़ – भाजपा विधायकों के बगावती सुरों पर चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हरियाणा में विधायकों में नहीं कोई नाराजगी नहीं है।पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की हार का मंथन किया जाएगा उन्होंने स्स्प्ष्ट रूप से कहा  कि पंजाब में पार्टी का अकाली दल से गठबंधन जारी रहेगा।

शाह चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शाह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा में फूट नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदला नहीं जाएगा। उन्होंने पीेएम मोदी की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही फैसले लिए जाएंगे। शाह ने कहा कि पंजाब में गठबंधन जारी रहेगा। कश्मीर के हालातों को लेकर शाह ने कहा कि कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। कुलभूषण जाधव मामले में कहा कि हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अच्छी तरह से भारत का पक्ष रखा है। पानी के मुद्दे पर पंजाब हरियाणा विवाद पर शाह ने कहा कि हरियाणा व पंजाब गृह मंत्री से बात कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब में आप विधायक भाजपा के संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा कि आप का कोई विधायक भाजपा के संपर्क में नहीं है। शाह ने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार काले धन पर लगाम लगाने में सफल रही है। इससे पूर्व चंडीगढ़ पहुंचने पर शाह का शानदार स्वागत किया गया। शाह के रोड शो के जरिये चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शाह ने पार्टी कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और एकता का पाठ पढ़ाया।