मनाली हि०प्र०) – विपीन चंदेल ने रजत पदक जीत कर हिमाचल का नाम किया रोशन

0
222

रिपोर्ट – निखिल/मनाली – पिंक सिटी जयपुर में चल रही कॉमनवेल्थ मास्टर जुडो चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के जि़ला हमीरपुर के रहने बाले तथा शमशी के आई टी आई में छात्रवास अधीक्षक पद पर कार्यरत  विपिन चंदेल ने रजत पदक हासिल करके  भारत की झोली में डाला और  हिमाचल का नाम रोशन किया। विपिन चन्देल ने यह  उपलब्धि 90 किलो भार में हासिल की हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने बाले और  शमशी के आई टी आई में छात्रावास अधीक्षक पद पर कार्यरत विपिन चंदेल  ने  भारत व हिमाचल के लिए रजत पदक हासिल किया है। जबकि इस वर्ग में जमैका के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बताते चलें कि राजस्थान के जयपुर में 5 से 9 नवंबर तक  अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ मास्टर जुडो चैंपियनशिप हुई।  जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भी चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व  किया। प्रतियोगिता में जिला
हमीरपुर के  रहने बाले विपिन चन्देल ने 90 किलो भार में रजत पदक जीतकर देश के साथ साथ प्रदेश का नाम रोशन किया  । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि  इस चैंपियनशिप में 56 देशों से लगभग 500 अधिक खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। चंदेल की मेडल जीतने की खुशी में आई टी आई संस्थान व स्थानीय लोगों और उनके परिवारों में खुशी जाहिर की है