महिला संगठन ने पीड़िता के संग ली फोटो वायरल हुई

0
200

दुमका – आदिवासी छात्रा को निर्वस्त्र कर फोटो वायरल करने के मामले में गुरुवार को दुमका की वुमैन इनपावरमेंट नामक संस्था की महिला सदस्यों ने पीड़िता  के साथ फोटो शूट कराया यही नहीं वो सब कुर्सियों पर बैठी रही और नीचे बिठाया बैठने को कुर्सी तक नहीं दी गई। इस फोटो को महिला सदस्यों ने सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया है। इधर, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं वहां जाकर मामले की जांच करूंगी।

बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम विक्टिम के घर पहुंची थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम एसपी महिला कॉलेज भी पहुंची। यहां प्राचार्य  से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिस हॉस्टल में घटना घटी, उसका जायजा लिया। पूरे प्रकरण के लिए आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने प्राचार्य और वार्डन को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में कोई नियम कानून है ही नहीं। उन्होंने कॉलेज में सीसीटीवी लगाने और सुरक्षा गार्ड रखने का निर्देश दिया।