मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा करनाल उपायुक्त को सराहा गया

0
189

करनाल – सी.एम. सोशल मिडिया ग्रीवेंस ट्रैकर पर जनता द्वारा ट्वीट की गई शिकायतों का समाधान करने में करनाल प्रदेश स्तर पर लगातार छ: बार टॉप रैंकिंग पर स्थान बनाए हुए है। बता दें कि प्रशासन की सजगता व तत्परता से हासिल इस उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा करनाल के उपायुक्त को सराहा गया है।
वीरवार को लघु सचिवालय में इस सबंध में हुई बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 1 जनवरी 2018 से बीती फरवरी तक सोशल मिडिया पर करीब 100 लोगों ने अपनी शिकायतें ट्वीट की, जो सीधे सी.एम. सैल में दर्ज हुई और फिर समाधान के लिए उपायुक्त करनाल के कार्यालय में आई। सभी शिकायतें यहां से तुरंत संबंधित विभागों को भेजी गई और फिर उनपर समय रहते कार्यवाही सम्भव हुई, कार्यवाही के जवाब इस कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री सैल में भेजे गए। ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए 48 घण्टे का समय नियत है लेकिन करनाल जिला मेें समाधान 24 घण्टे के अंदर-अंदर कर दिया गया, परिणामस्वरूप जिला की स्कोरिंग टॉप पर रही।
दूसरी ओर सी.एम. विंडो पर नागरिकों द्वारा अपनी शिकायतें डालकर उनका समाधान प्राप्त करने के लिए उपरोक्त अवधि में करनाल पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर यमुनानगर है। हालांकि समय पर शिकायतों के डिस्पोजल को लेकर दोनो जिलों के स्कोर करीब बराबर हैं। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित कम्प्यूटर ऑपरेटरों से कहा कि वे समस्या के समाधान के बाद सबंधित अधिकारी से जो जवाब आता है, उसमें पूर्ण स्पष्टता हो। उन्होने निर्देश दिए कि जवाब हिन्दी में भी भेजे जा सकते हैं। उन्होने अधिकारियों व ऑपरेटरों से कहा कि जिला को शीर्ष पर बनाए रखने के लिए निरंतरता जारी रखें।
बैठक में नगराधीश ईशा कम्बोज, डी.डी.पी.ओ. कुलभूषण बसंल, डी.एस.पी. घरौण्ड़ा विवेक चौधरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महीपाल सिकरी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परमिन्द्र सिंह तथा खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी भी उपस्थित थे।