मुख्यमंत्री ने जींद की हुंकार रैली के लिए कार्यकर्ताओं को झंडी देकर किया रवाना

0
159

करनाल – मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जींद में आयोजित युवा हुंकार रैली प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगी। इस रैली के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा पिछले तीन साल में किये गए विकास कार्यो पर मोहर लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार भी भाजपा की होगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को कैथल रोड़ स्थित राजघराना बैंक्वेंट हाल के नजदीक से जींद  मोटरसाईकिल रैली में करनाल विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले कार्यकर्ताओं को झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से एक बातचीत में कहा कि जींद में होने वाली युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में लाखों की संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाईकिलों से पहुंचेगे। करनाल विधानसभा क्षेत्र से भी करीब 5 हजार कार्यकर्ता अपनी मोटरसाईकिल लेकर जींद रैली में पहुंच रहे है,जिनको अभी रवाना किया गया है। प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार ने प्रदेश का जो वातावरण बदला था,हमने प्रदेश में समान विकास करवाकर वातावरण को ठीक किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद की रैली भारतीय जनता पार्टी की रैली है। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में प्रदेश में सरकार द्वारा जो विकास कार्य अब तक करवाएं गए है,उन पर मोहर लगाई जाएगी। यह रैली प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगी। विकास के मामले में हरियाणा की जनता आगे बढ़ रही है।  हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बिना किसी जाति,क्षेत्र,वर्ग,धर्म के भेदभाव के समान विकास करवाया गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है,इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए आने वाले पांच साल भी हरियाणा की जनता भाजपा को देगी।
इस अवसर पर ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,शुगर फैड के चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद,केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा,हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव संतोष अत्रेजा,जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा,नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,पार्षद वीर विक्रम कुमार,अशोक जैन,जगदीश सभ्रवाल,भगवान दास अग्गी,दीपक गुप्ता,अमर ठक्कर,प्रवीन लाठर,नवीन बत्तरा,जयपाल शर्मा,अशोक भंडारी,कुलदीप शर्मा,मानव पुरी,जितेन्द्र शर्मा,अशोक मदान,मीना काम्बोज,दीपक धवन,जनक पोपली,नीटू कक्कड़,मुकेश अरोड़ा,अजय कुमार सरपंच काछवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद रैली में मोटरसाईकिल से जाने वाले कार्यकर्ताओं को रैली के लिए रवाना करने के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से कैथल रोड़ स्थित राजघराना तक जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद को पीछे बैठाकर स्वयं मोटरसाईकिल चलाकर पहुंचे।