शाहजहांपुर – बेटी का अपहरण मामला, पिता ने की आत्मदाह की कोशिश

0
126

नन्दलाल / शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर के डीएम कार्यालय में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक शख्स पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गया। आत्मदाह की कोशिश से पहले की पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। आत्मदाह करने पहुंचा  शख्स अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी ना होने से नाराज था। फिल्हाल शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना थाना सदर बाजार के जहां आसाराम नाम का शख्स पेट्रोल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट में दाखिल हुआ। शख्स ने जैसे ही अपने उपर पेट्रोल छिड़कने की कोशिश की, वैसे ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि आसाराम की 17 साल की बेटी आठ महीने पहले गायब हो गई थी। इस मामले में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है। लेकिन अभी तक पुलिस ने उसे बरामद नही कर पाई। आसाराम पिछले लम्बे समय से थानो और पुलिस के अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। सुनवाई ना होने पर आज वो कलेक्ट्रेंट में ही आत्मदाह करने पहुंचा था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिल्हाल अब अधिकारी उसे आश्वासन दे रहे हैं। वहीँ पुलिस कप्तान कृष्ण बहादुर सिंह ने कटरा एस ओ को सख्त निर्देश दिए है कि अगर तीन दिन में अपह्रत नाबालिग लड़की बरामद नहीं हुई तो निलंबन की कार्यबाही की जायेगी।