सरकारी गेस्ट हाऊस के बाहर मिला IAS का शव

0
250

लखनऊ – लखनऊ के मीराबाई गेस्ट हाऊस के बाहर एक आईएएस का शव मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। बरामद हुआ शव कर्नाटक के आईएएस अनुराग तिवारी का है। अनुराग यूपी के बहराइच के रहने वाले थे और बेंगलुरु में खाद्य व आपूर्ति विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात थे। कई वरिष्ठ अधिकारी मीराबाई गेस्ट हाउस पंहुच चुके हैं और जांच शुरू हो चुकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
आईएएस अनुराग तिवारी 2007 बैच के हैं, उनका शव सरकारी गेस्ट हाऊस के बाहर मिला। शुरुआती खबरों के मुताबिक  पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।