सिख एवं पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

0
206

करनाल – आज सिख नेता अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में कई जिलों से सिख एवं पंजाबी समाज के प्रमुख लोगों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बुलावे पर मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में मिला। इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज एव समाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे।
कर्णदेव काम्बोज और कृष्ण बेदी ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा समाज के प्रति जुझारू नेता है जो सिख समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहता है और इन दोनों मंत्रियों ने भी अमरेन्द्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष सिख एवं पंजाबी समाज के मांगो की पूरी पैरवी की। जिनका मुख्यमंत्री ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में पंजाबी भाषा पढने वालेे बच्चों के लिए पंजाबी टीचर लगाने बारे स्वीकृति दी।
सरकारी स्कूलों में भी पंजाबी टीचर रखने की मांग मान ली व प्राइवेट स्कूलों में भी पंजाबी टीचर रखने बारे बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
सैक्टर 4-5 में जो गुरुद्वारा बनाने के लिए जगह की मांग की थी उसे भी मुख्यमंत्री ने मंजूर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिबान की जीवन कथा और इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा और गुरु नानक देव जी के नाम से द्वार का काम भी जल्द ही चढाव मोड़ पर शुरू कर दिया जाएगा।
इस शिष्टमंडल में ध्यान सिंह लुक्खी, जरनैल सिंह, गुरुबक्श सिंह, संजय बतरा, जगजीत सिंह अरोड़ा, उमेश चौधरी, इकबाल सिंह, महेन्द्र सिंह रोहतक, मनमोहन सिंह डबरी, अपार सिंह बेदी एडवोकेट, बलविन्द्र सिंह विर्क, जसबीर सिंह, जसप्रीत सिंह जस्सी एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।