सीकरी गांव के लोग दुधारू पशुओं की चोरी से परेशान

0
227

राजिन्दर/ नीलोखेड़ी  – अब किसानो के दुधारू पशु भी नहीं प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं सीकरी और आसपास के गांव में लगातार दुधारू पशुओ की चोरी की घटनाएं बढ़ रही है ,कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल  नजर आ रही है ऐसा एक ताजा मामला सीकरी गांव में  देखने को मिला, देर रात अज्ञात चौरों ने धर्म सिंह के पशु तबेले से दो भैस व एक भैंसा चुरा  कर ले गए जिनकी 2 लाख के आसपास कीमत बताई जा रही है चोर इतने शातिर थे कि पशु तबेले के पीछे 100 फिट गहरा तालाब था जो  सूखा पड़ा है  उसमें से तीनों पशुओ को चोर निकालने में कामयाब रहे उस समय जब पशु चोरी हुए तबेले में कोई नही था जब  सुबह धर्म सिंह पशुओ को चारा ड़ालने पहुंच तो उसने देखा कि दुधारू भैसे चोरी हो गई है पशु चोरी की खबर पूरे गांव में फैल गईं और गावं की सरपंच सुनीता सहित ग्रामीण धर्म सिंह के घर पहुंच गए धर्म सिंह कि पत्नी सुनीता सरपंच के गले लगकर रोने लगी और कहने लगी कि हमारे दुधारू पशु चोरी हो गए जिससे हमारी पूरे परिवार की रोटी रोजी चलती थी वह गावं की सरपंच सुनीता का कहना है कि पहले भी कई बार गावं में पशुओ की चोरी हो चुकी है पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है l  पीड़ित सुनीता ने बताया की हमारी  पशु तबेले से दो भैस व एक भैंसा चौरी हो गया है  दूध बेचकर पूरे परिवार की रोटी रोजी चलाते थे अब कैसे परिवार का गुजारा होगा
सरपंच सुनीता रानी ने बताया की गांव में हर रोज दुधारू पशुओ की चोरी हो रही है लेकिन पुलिस चौरो को पकड़ने  नाकाम साबित हो रही है l