शाहजहांपुर – पुलिस ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की करेंसी सीज़ की

0
172

नन्दलाल / शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में क्राईम ब्रान्च की टीम नेशनल हाईवे 24 पर एक कार से एक करोड़ 54 लाख रूप्ये की नई करेन्सी बरामद की है। टीम ने रूप्ये ले जा रहे दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद होने के बाद अब आयकर विभाग की टीम पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई करेन्सी दो हजार और पांच सौ के नोटों की है। फिल्हाल पुलिस के अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही की बात कर रही है। दरअसल क्राईम ब्रान्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे से कार द्वारा बड़ी रकम ले जाई जा रही है। इसी सूचना के आधार क्राईम ब्रान्च ने कार को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दोरान टीम केा कार से दो हजार और पांच सौ के नोट बरामद हुए।

बाद में नोटों की मशीन से गिनती की गई तो नोटों की कीमत एक करोड़ 54 लाख 64 हजार निकली। मामले में तत्काल आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई जिसके बाद आयकर विभाग की टीम पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रही है। पैसे को कहां से कहा ले जाया जा रहा था इस बात का पता अभी नही चल पाया है। फिल्हाल यहां अब तक की ये बरामद की गई गई सबसे बड़ी रकम है। फिल्हाल पुलिस मामले में जांच के बाद आगे की कार्यवाही किये जाने की बात कर रही है।