शाहजहांपुर – दहेज के लिए विवाहिता की पीट पीट कर हत्या

0
268

नन्दलाल / शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में दहेज के लिए एक और बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया। यहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति और उसके परिवार वालो ने विवाहिता की पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। हाई प्रोफाईल मामले में हत्या से पहले विवाहिता ने चिटठी के जरिए अपनी हत्या की आंशका जता दी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार फरार है। फिल्हाल पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करके तफतीश शुरू कर दी है। ये तस्वीर मिताली की है जो अब सिर्फ एक तस्वीर बनकर रहे गई है। क्योकि मिताली की उसके पति और ससुराल वालों ने पीटपीट कर उसे मौत के घाट उतार
दिया है। कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक बेटी को जन्म दिया था और ससुराल वालों की और दहेज देने की मांग उसका परिवार पूरा नही कर सका था। सिकोहाबाद की रहने वाली मिताली की शादी 4 अप्रैल 2016 को यहां के थाना सदर बाजार इलाके के बहादुरगंज में रहने वाले बैंक कर्मचारी अभिषेक वर्मा के साथ हुई थी। शादी में मिताली के पिता ने लगभग 20 लाख का दहेज दिया था , लेकिन पति और उसके परिवार वाले नगदी सोना कार की मांग कर रहे थे जिसे पूरा करने से मिताली के पिता ने विवशता जाहिर की थी। इसी बीच गर्भवती होने पर बेटी के पेट में होने का पता चला। मिताली का पति उसका एबोरशन करवाना चाहता था। मना करने पर उसे पीट कर घर से निकाल दिया गया। बाद में मायके में ही उसने बेटी का जन्म दिया। लेकिन रिस्तेदारों के बीच समझौता होने पर मिताली 6 महीने पहले ही अपने ससुराल आई थी। ससुराल आने से पहले मिताली ने घर पर चिटठी लिखकर अपनी हत्या किये जाने की पूरी आंशंका जताई थी। वहीं हुआ जिसका अन्देशा था। आरापे है कि उनकी बेटी की पति और ससुराल वालो ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी जिसके निशान मिताली के शरीर पर साफ साफ दिखाई दे रहे थे। फिल्हाल परिजन दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।  मिताली की हत्या करने के बाद उसके परिजनों को दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर उसके परिवार वालों को मिली थी लेकिन जब परिजन पहुंचे तो उसके शरीर पर चोटों के कई निशlन मौजूद थे साथ परिवार वालों को पास वो चिटठी भी थी जिसमें उसे अपनी हत्या किये जाने की बात कही थीं इसी आधार पर पुलिस ने पति अभिषेक समेत परिवार के पाचं लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिल्हाल परिवार के सभी सदस्य फरार है। पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है।

महज बेटी होना और दहेज की मांग पूरी ना कर पाना ही मिताली की हत्या का खास बजह बन गई। ऐसे में सवाल यही है कि आखिर कब तक बेटिया यूंही दहेज की भेट चढ़ती रहेगी और दहेज लोभी उन्हे अपना शिकार बनाते रहेंगे क्योकि ऐसे दहेज हत्यारों को तो अब कानून का भी कोई खौफ नही रह गया है। अब देखना ये है कि मिताली की हत्यारों को पुलिस कब तक गिरफतार कर पाती है l