हल्द्वानी – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

0
176

अंकित साह/ हल्द्वानी – प्रदेश  सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुधरने के दावे क्यों ना करे , लेकिन विपक्ष को सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नजर नहीं आ रही हैं  , इसी के चलते आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया l  प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं  ने कहा कि  कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल  सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, महिला चिकित्सालय , और सुशीला तिवारी अस्पताल  में स्वास्थ्य सेवाएं बंद  होने से  मरीजों के लिए बेहद समस्या बनी हुई है l बड़ी बड़ी बिल्डिंग और महंगी महंगी ,मशीने  लगा दी है लेकिन मरीजों को किसी तरह की कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है मरीजों का उत्पीड़न किया जा रहा है हल्द्वानी अस्पताल  सिर्फ रेफर सेंटर बन कर रहे गए है  सरकार  के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सिर्फ हवा हवाई दौरे होते है बार बार प्रदर्शन करने के बावजूद भी सरकार के कानो में जूँ  तक नहीं रेग रही है अगर सरकार ने  स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द ठीक नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा l