हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को पड़ा दिल का दौरा

0
250

यमुनानगर-  यमुनानगर में एक हेयर सैलून का उद्घाटन करने पहुंचे प्रख्यात हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को कार्यक्रम के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचदेवा के यहां चेकअप के लिए ले जाया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना से कुछ देर पहले वह उद्घाटन के बाद एक व्यक्ति की कटिंग भी कर चुके थे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे l  कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्हें तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया। जावेद को शहर के सचदेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।