इंडिगो का विमान एयरोब्रिज से टकराया

0
184
जयपुर – जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान एयरोब्रिज से टकरा गया है। इससे इसका एक विंग डैमेज हो गया है सुकून की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित उतार लिए गए हैं।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई-942 सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से जयपुर आई।इसी दौरान पायलट उसे एयरोब्रिज पर लेकर आए थे
लेकिन विमान की गति से वह यहां सैट नहीं हो पाया और उसका विंग एयरोब्रिज से टकरा गया तभी यात्रियों को इसके टकराने से एकदम झटका लगा, लेकिन  सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट का विंग डैमेज हो गया। यात्रियों को विमान से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और  विमान को खड़ा कर दिया गया है।
अब  करीब 11:20 बजे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना होगा, विमान के विंग के सही होने के बाद ही उड़ान को मंजूरी दी जाएगी।