रिपोर्ट – कान्तापाल/ नैनीताल पर्यटक नगरी नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में आने वाले सैलानियों के लिए लगातार दूसरे वर्ष हर शाम मल्लीताल डी.एस.ए मैदान के बास्केटबाॅल कोर्ट में गीत संगीत की महफिल पर्यटकों के लिए सजी है। बीते वर्ष की अपार सफलता के बाद कुमाॅउ आयुक्त राजीव रौतेला की पहल पर इस बार भी सरोवर नगरी में पूरे ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों के मनोरंजन के लिए गीत संगीत आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश दुनिया से आने वाले सैलानियों का मनोरंजन एवं क्षेत्रीय लोक संस्कृृति का प्रचार प्रसार के साथ स्थानीय कलाकारो को मंच देने का है। देश भर से नैनीताल पहुंचे सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में गीत संगीत का लुत्फ़ उठा रहे हैं ।
























