करनाल -कोरोना से डरना नहीं लड़ना है  : सुभाष चंद्र  

0
94

करनाल – स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा की कोरोना वायरस को लेकर डरने की जरूरत नहीं है बल्कि इससे लड़कर इसे हराना है।  शुक्रवार को आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान में हैल्थ डिजास्टर पिरीयड घोषित कर दिया गया है ऐसे मे आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत सशक्त, प्रभावी एवं प्रबल कार्य किये जा रहे हैं । उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम कोरोना संक्रमण से प्रभावी तरीके से निपटें।
उन्होने कहा कि किसी भी बीमारी से बचने लिए जागरूकता आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो संदेश दिया है उसे आत्मसात करके कोरोना को हराना है। हम सब 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करें और इस दिन घरों में रहें ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।  उन्होने बताया कि कोरोना वायरस के सम्बन्ध में जनसाधारण के बीच जागरूकता उत्पन्न करने के लिए सभी सामाजिक संगठन दोतरफा संवाद कायम कर जानकारी दें इससे सम्बन्धित प्रचार साहित्य भी उपलब्ध करायें। सुभाष चंद्र ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अत्यधिक सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी हैं कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण यदि किसी भी व्यक्ति में पाये जाते है तो उसे तुरंत नजदीकी हस्पताल में ले जाएँ और आइसोलेशन वार्ड में रखा जाय।
उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने, भीड-भाड़ वाले जगहों व मेला, त्योहार आदि क्षेत्र में जाने से परहेज करने की अपील की यदि आवश्यक हो तो तभी जायें, तथा सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जांच करायें। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव एवं सर्तकता के लिए प्रदेश के सभी जिला हस्पतालों में आवश्यक इंतजाम किये गए हैं।
उन्होंने कहा की कोई व्यक्ति अन्य देशों से भ्रमण से आया हो या कोरोना वायरस संक्रमित रोगी के संपर्क में आया हो तो लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अनिवार्य रूप से संपर्क करें। कोरोना वाइरस होने पर इन बातों को विशेष ध्यान रखें। जिसमें खांसते अथवा छीकते समय अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढकें, नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले एवं बाद में अपने हाथ हो साबुन आदि से धोयें, खाना खाने से पहले व बाहर से आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोयें, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ तथा पौष्टिक आहार का सेवन करें। क्या न करें। शिष्टाचार में हाथ न मिलायें, गले न लगें एवं अन्य संपर्क बढाने वाले कार्य न करें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा ना लें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। अभिवादन दोनो हाथ जोडकर करें हाथ मिलाकर नही। कोरोना से डरना नहीं इस माहौल में हर कोई अपने आप को सुरक्षित करने की कवायत में लगा हुआ है। सैनिटाइजर का प्रयोग करना, अपने आस-पास सफाई रखना जैसे वो हर कदम उठायें जिससे इस खतरनाक वायरस से बचा जा सके।