करनाल /पानीपत -देश व प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लगातार सरकार द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है l बीती रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान के समर्थन में सभी ने एकजुट बंद करने का निर्णय लिया है और कहा है कि प्रधानमंत्री ने ये जनता के भले के लिए ही कहा है l लोगों का कहना है कि यह बचाव के लिए बहुत ही अच्छी पहल होगी l सभी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जनता कर्फ्यू समर्थन का संकल्प लेकर भी एक दूसरे को मैसेज भेजा जा रहा है l
नरेंद्र मोदी ने आगामी 22 मार्च को कोरोना वायरस को हारने के लिए जनता से अपील की थी कि वह एक दिन आने घरो में ही रहे और घरो में ही रहकर अपना काम करें । इसको लेकर नरेंद्र मोदी ने सहयोग की मांग की थी ,जिसका देश प्रदेश की जनता ने स्वागत किया है ।























