नैनीताल- पेड़ पर चढ़ने का गुलदार का वीडियो वायरल हुआ

0
269

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – हरिद्वार के पथरी के गांव चंदपुर व कटारपुर के नजदीक खेतों के पास यूकेलिप्टिस के एक पेड़ पर गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों में जाने से डर रहे है। ग्रामीणों की सूचना पर वन प्रभाग की टीम ने गुलदार की तलाश की लेकिन उन्हें कहीं गुलदार दिखाई नहीं दिया। घंटो की मशक्कत के बाद वन प्रभाग की टीम बैरंग वापस लौट गई।गुलदार के पेड़ पर चढ़ने का वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग चंदपुर व कटारपुर से जाने वाले रास्ते से कतरा रहे है। राहगीर इन गांव के रास्तों को छोड़कर अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर रहे है। वही, वन प्रभाग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया गुलदार जंगल से खेतों में आता- रहता है।  दोबारा अगर गुलदार दिखाई देता है तो उस स्थान पर पिंजरा लगाया जाएगा।