रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – धानाचुली बैंड के मुख्य बाजार में ग्राहकों को राजमा चावल खिलाने की आड़ में चरस की सप्लाई करने का मामले में 2 अभियुक्तों से मुक्तेश्वर पुलिस ने
1 किलो से अधिक चरस बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेशों पर जनपद नैनीताल में व्यापक स्तर पर अवैध नशे की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रमोद कुमार साह, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण, महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर एवं नंदन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर मुक्तेश्वर क्षेत्र अंतर्गत धानाचुली बैंड के मुख्य बाजार से 02 अभियुक्तों खुशाल सिंह बिष्ट व कुन्दन सिंह नयाल के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसमे अभि0 खुशाल सिंह बिष्ट के कब्जे से 500 ग्राम व कुन्दन सिंह के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशाल सिंह बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने राजमा चावल का ठेला लगाता है। अभियुक्त गणों द्वारा चरस अपने घर से लाकर फुटकर में ग्राहकों को ठेले पर बेचने का कार्य करता है।
























