सल्ट,अल्मोडा – दिन दहाड़े ग्रामीण क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया बाघ

0
219

रिपोर्ट – कांता पाल /अल्मोड़ा – अल्मोडा जिले के विकास खंड सल्ट के काॅर्बेट पार्क से सटे कूंपी गांव में बाघ बीते 1 मार्च को बाघ ने कूपी गांव निवासी गूडडी देवी को मार डाला। जिसके बाद ग्रामीणों ने काशीपुर – बुआखाल  नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। वन विभाग ने कूपी क्षेत्र में गस्त कर रेस्क्यू कर बाघ को पिंजरे में कैद चिड़ियाघर नैनीताल भेजे दिया।अब झंडगांव  में बाघ का दहशत बना हुआ है।वही झंडगांव के ग्राम महेश भारद्वाज का कहना कि झंडगांव पिछले दो, तीन दिन बाघ झंडगांव क्षेत्र घूम रहा है। पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है। बाघ दिन दहाड़े गांव दिख रहा है। उन्होंने वन विभाग, उपजिलाधिकारी सल्ट, तहसीलदार सल्ट,  राजस्व उप निरीक्षक कूपी को पत्र भेजकर कहा कि  झंडगांव क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे लगाने, पिंजरे लगाने, क्षेत्र वन कर्मियों क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की। जिससे कि ग्रामीणों का  घर से बाहर निकाल मुश्किल हो गया है। ग्रामीण छह बजते ही अपने घरों में कैद हो रहे हैं। मवेशियों को चारा के लिए महिलाओं का जंगल जाना दूभर हो गया है।