नैनीताल-पॉलिथीन का प्रयोग करने पर होगा चालान: जिलाधिकारी

0
66

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल में पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों के अधिकारियों तथा उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से पॉलीथिन हटाने को लेकर मुनादी कराये जाने के साथ ही जब्ती एवं चालानी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने बैठक में वन क्षेत्र से पॉलिथीन हटाये जाने हेतु प्रभागीय वन अधिकारियों की उपस्थिति न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य मार्गों से पॉलीथिन हटाने के साथ ही सफाई की फोटोग्राफी कराये जाने को कहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारियों, जिला पंचायत एवं जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से पॉलीथिन हटाने एवं सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने रामनगर, मुक्तेश्वर, धानाचुली,भटेलिया आदि क्षेत्रों मे पॉलीथिन उन्मूलन के साथ ही साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए। उन्हांेने माल रोड नैनीताल,कैनेडी पार्क आदि स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था लगातार कराये जाने के निर्देश स्थानीय निकाय अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से समन्वय स्थापित कर पॉलिथीन नियंत्रण पर अंकुश लगाये जाने पर बल दिया। उन्होंने रेलवे क्रासिंग तथा साप्ताहिक हाट बाजार, शनि बाजार  लगने वाले स्थानों पर  पॉलिथीन प्रतिबंध करने के लिए मुनादी आवश्यक रूप से कराई जाए। इसके अलावा लिवेस्टिंग वेस्ट निस्तारण हेतु तत्काल टेंडर करने के निर्देश नगर निगम को दिये।