इंद्री – नहर में डूबी दो में से एक बहन का शव मिला

0
74

रिपोर्ट -मैनपाल कश्यप /इंद्री – संदिग्ध परिस्थितियों में दो चचेरी बहनों में से एक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है l दो बहनों ने बुधवार को पश्चिमी  यमुना नहर में छलांग लगाई थी l  एक बहन रीना का शव गांव खेड़ी मान  सिंह नहर  से बरामद किया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । जबकि दूसरी का शव गोताखोरों की मदद तलाश किया जा रहा है l

बुधवार को संदिग्ध परिस्थियों में दो चचेरी बहनों ने नहर में छलांग लगा दी थी । बताया जा रहा है कि पहले एक बहन ने अज्ञात कारणों के चलते नहर में छलांग लगा दी। यह देख दूसरी बहन ने भी तुरंत उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे पानी में छलांग लगा दी। दुर्भाग्यवश, तेज बहाव के कारण दोनों बहनें नहर में डुब गयी। शुक्रवार को गांव खेड़ी मान सिंह की नहर में दो बहनो में से एक बहन 23 वर्षीय रीना का  शव नहर से मिला है ,जिसको बड़ी मुश्किल से गोताखोर प्रगट सिंह ने बाहर निकाला l अभी दूसरी बहन मनीषा के शव को नहर में गोताखोरों के द्वारा नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

एसआई रमेश  ने बताया कि डायल 112 पर गांव खेड़ी मान सिंह से सूचना मिली थी की नहर में एक युवती का शव तैर रहा है सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर  निकाला जिसकी पहचान कुरुक्षेत्र के गांव वजीदपुर निवासी रीना के रूप में हुई।