नैनीताल -अस्पताल से भागा मरीज नाले में कूदा

0
88

रिपोर्ट – कांता पाल/ नैनीताल – नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती एक मरीज अस्पताल से भागकर मेट्रोपोल स्थित नाले में कूद गया। नाले में कूदने से गंभीर रूप से घायल हुए मरीज को पुलिस ने औऱ दमकल विभाग ने रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धुलई घोड़ाखाल निवासी यशपाल बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती था। आज सुबह डॉ एमएस दुग्ताल उसको देखने गए थे जिसके कुछ देर बाद मरीज अस्पताल से भाग गया। वह भागते हुए मेट्रोपोल क्षेत्र में पहुंच गया। जहां वह नाले में कूद गया । नाले में कूदने से वह चोटिल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने उसको नाले में घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसको दोबारा भर्ती कर दिया है। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। जिसको सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है।