करनाल – भारत सरकार के उपक्रम द्वारा आज “Insurance for All by 2047” अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीमा ट्रिनिटी — बीमा सुगम, बीमा विस्तार एवं बीमा वाहक योजनाओं के उद्देश्यों तथा आमजन तक बीमा सेवाओं की पहुँच बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक राहुल वर्मा , प्रशासनिक अधिकारी शुभम भाटिया, प्रशासनिक अधिकारी ,मार्केटिंग विजय, अरुण शर्मा , जे.के. शर्मा , वीरेंद्र कुमार ,अमित कुंडू, नरेंद्र कुमार, मीना और सभी मुख्य अधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर राहुल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा मार्केटिंग फोर्स (IRDA एजेंट्स) की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है तथा इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू, प्रशिक्षण, परीक्षा एवं IRDA लाइसेंसिंग प्रक्रिया सम्मिलित रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित पते पर प्रशासनिक अधिकारी, नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
























