नैनीताल- ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की तत्परता से टला बड़ा हादसा

0
28

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- लालकुआं निवासी के ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय अनुज सिंह दानु द्वारा दोपहर के समय फायर स्टेशन हल्द्वानी को सूचना दी गई कि तिकोनिया चौराहा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई है। ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय उस तरफ डिलीवरी करने के लिए जा ही रहा था जब उसने आग लगी देखी l सूचना मिलते ही हल्द्वानी फायर सर्विस की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। दुकान का शटर बंद था और अंदर से आग की लपटें निकल रही थीं। फायर कर्मियों ने शटर खोलकर तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग दुकान के तीनों फ्लोर तक फैल चुकी थी, जहां शराब की बोतलें और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था।
अग्निशमन के दौरान आग की चपेट में आए 19 किलो के एक एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, जो लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक हो सकता है। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।