रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल के नगर पालिका सभागार में आज विधुत विभाग द्वारा नगर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल पालिका के 15 वार्डों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पालिका के 15 वार्डों के सभासदों सहित बैठक में उपस्थित विभिन्न स्टेक होल्डरों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए कहा विधुत विभाग नगर में व्याप्त उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर हल नही किया जाता ऊपर से स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद की जा रही है।
पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि वे पालिका वार्डो सभासदों व अन्य स्टेक होल्डरों के द्वारा नगर में जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाने का समर्थन में है। बैठक के बाद सभासदों का कहना है कि अगर नगर के किसी भी वार्ड में स्मार्ट मीटर जबरन थोपा गया तो आम नागरिकों के साथ सड़कों पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

























