रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल घूमने आए मुरादाबाद के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में सड़क पर लगी रैलिंग तोड़ते हुए सरिता ताल झील में समा गई। गनीमत यह रही की हादसे में सभी कार सवार सुरक्षित बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 युवक और 2 युवतियां मुरादाबाद से नैनीताल घूमने आए हुए थे रात नैनीताल में स्टे करने के बाद आज सुबह नैनीताल – कालाढूंगी वापस मुरादाबाद लौट रहे थे तभी सरिता ताल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर झील में जा गिरी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊपर से गाड़ी काफ़ी तेजी से आ रही थी जी रेलिंग तोड़ते हुए झील में जा गिरी पानी मे गिरने की वजह से सभी सुरक्षित बच गए और स्वयं ही वे चारों बाहर आ गए।

























