करनाल- युवतियों को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी: सतीश कुमार राणा

0
36

करनाल : देश और विदेश में अपनी पहचान बना चुके मार्शल आर्ट कोच सतीश कुमार राणा ने कहा कि आज के दौर में युवतियों को आत्म रक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना जरूरी हैं। अब तक हजारों युवतियों को आत्मरक्षा के लिए टिप्स दे चुके सतीश राणा ने आज करनाल के कृष्णा मंदिर में  मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। स्वदेशी जागरण मंच और भारत विकास परिषद सूरज शाखा की ओर  से आज कम्प्यूटर और रूप सज्जा प्रशिक्षण के लिए आने वाली लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग दी गई।  यह ट्रेनिंग मार्शल आर्ट में माहिर जाने माने ट्रेनर सतीश राणा और उनकी टीम द्वारा दी गई ।

कृष्णा मंदिर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए आत्मरक्षा के लिए आवश्यक गुर सिखाए गए। मार्शल आर्ट विशेषज्ञ सतीश राणा के कुशल प्रशिक्षण से इन छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने और अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। कंप्यूटर और रूप सज्जा जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा का ज्ञान लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बहुत ही उत्कृष्ट कदम है। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद सूरज शाखा से अध्यक्ष डॉ नीना अरोड़ा , सचिव प्रीति कुकरेजा , प्रेम मेहता , विनीत गेरा , रेखा सुखीजा ,राजेश गोगिया , इंद्रजीत नागपाल, योगेंद्र कौशिक और स्वदेशी जागरण मंच से स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चावला , देवेंद्र अरोड़ा , सरोज चावला , प्रवेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार पाहवा, प्रेम ढींगरा , मीनू चावला और सुदेश ठकराल उपस्थित रहे ।