चंडीगढ़ -हरियाणा में मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स में जियो सबसे आगे

0
6

चंडीगढ़ – हरियाणा में 83.03 लाख मोबाइल ग्राहकों और 6.25 लाख होम ब्रॉडबैंड (जियो होम) ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो राज्य का  नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर बना हुआ है । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अप्रैल 2026 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने हरियाणा में मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड, दोनों सेवाओं में अपनी शानदार बढ़त बरकरार रखी है। अप्रैल में जियो ने राज्य में 83,000 से ज़्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े, जो सबसे ज़्यादा बढ़त थी, साथ ही जियो ने फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन हाई-स्पीड होम ब्रॉडबैंड सर्विसेज में 15,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर जोड़े, जो भी सबसे ज़्यादा वृद्धि थी ।

हरियाणा में अपनी जियो होम सेवाओं का तेज़ी से विस्तार करके, जियो राज्य भर के ग्राहकों को अपनी विभिन्न डिजिटल सेवाओं का बुके उपलब्ध करा रहा है, जिसमें राज्य के विशाल ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं।

आजकल होम एंटरटेनमेंट ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और जियो का सेट-टॉप बॉक्स जो की एक डिजिटल गेटवे है, ने दर्शकों में ज़बरदस्त इंगेजमेंट बनाने में कामयाबी हासिल की है। जियो सेट-टॉप बॉक्स के ज़रिए यूज़र्स कई ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी, गेमिंग और जियो पीसी  — जो एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है — का एक्सेस कर सकते हैं और ये सभी जियो होम सॉल्यूशंस के ज़रिए उपलब्ध कराए जाते हैं।