रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल की नैनी झील में आज सुबह नयना देवी मंदिर के समीप झील में 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना एनसीसी बोट स्टैंड के समीप की है। जहां एनसीसी कर्मी को एक व्यक्ति का शव झील में तैरता दिखा, जिसके बाद मामले की सूचना मल्लीताल कोतवाली में की गई l सूचना पर मौके पर पहुँची मल्लीताल पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। शव की तलाशी के दौरान पुलिस की जेब में 4 हजार रुपये मिले l मृतक की शिनाख्त महेंद्र चौहान के रूप में कर ली गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र चौहान कल देर रात पारिवारिक कलह के चलते घर से बाहर चला गया। जिसके बाद परिवारजनों द्वारा उन्हें ढूंढने का प्रयास किया गया। लेकिन कुछ पता नही चला आज सुबह महेंद्र का शव झील में मिला।
























