करनाल -सेवा श्री आश्रम में दही हांडी उत्सव के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

0
75
करनाल – सेवा भारती के सेवा श्री आश्रम में सांय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दही हांड़ी कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ l  छात्रावास के बच्चों द्वारा खुद तैयार किया गया यह दही हांड़ी और जन्माष्टमी का कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा l छात्रों को तीन अलग-अलग ग्रुपों  में बांटा गया और तीन ही जगहों पर हांड़ी को लटकाया गया ताकि वे व्यवस्थित ढंग से हांडी फोड़ने के रोमांचक मुकाबले में हिस्सा ले सकें। बड़ी संख्या में बच्चे और आसपास के लोग भी इस कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचे l दही हांडी उत्सव में सोनीपत छात्रावास के बच्चों ने भी हिस्सा लिया l  कई छोटे बच्चे कान्हा बनकर पहुंचे, उन्होंने शंख और बांसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया l बच्चों ने कृष्ण के गीतों पर नृत्य भी किया l
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष विपिन अरोड़ा ने बताया सेवा भारती में हर वर्ष दही हांडी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है उन्होंने कहा यहां के छात्रावास के जो बच्चे है वो विभिन्न प्रदेशों से आये हुए है उनके द्वारा ये कार्यक्रम किया जाता है,उन्होंने कहा ये सिर्फ छात्रों का कार्यक्रम है छात्र बड़ी शिद्दत से इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं और पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मनाते हैं। उन्होंने कहा प्रेम का एक संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम है भगवान श्री कृष्ण ने जो संदेश दिया था कर्म और प्रेम का संदेश दिया था उसी को लेकर हमारे छात्र यह कार्यक्रम करते हैं। कई दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी और आज बड़ी ही धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यह कार्यक्रम मनाया गया है।
दही हांडी उत्सव कार्यक्रम में पहुँची मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा आज के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था जो लीला है भगवान श्री कृष्ण ने की वह आज के दिन अलग-अलग जगह पर की जाती हैं , जिसको लेकर आज करनाल में भी दही हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया गया जहां पर छात्रों ने उत्सव में भाग लेकर सब का मन मोह लिया, उन्होंने कहा सेवा भारती की ओर से छात्रों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें छात्रों ने भाग लेकर आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर दही से भरी हांडियों को तोड़ा है लोगों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में सेवा भारती प्रान्त के संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार , विभाग प्रचारक संजय कुमार , सुरेंद्र गोयल , शाम वधवा , ऋषिपाल हेमदा , राजिंदर मोंगा और सेवा भारती के सभी सदस्य मौजूद रहे l