भारत विकास परिषद ने किया पेड़ उगाओ- पर्यावरण बचाओ विषय पर सेमिनार का आयोजन

0
162

किशोर सिंह / अजमेर – भारत विकास परिषद ने पेड़ उगाओ- पर्यावरण बचाओ विषय पर  सेमिनार का आयोजन किया गया। परिषद की अजमेरमुख्य शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पेड़ों का महत्व बताते हुए जीतमल चौहान के कहाकि एक पेड़ इतनी ठंडक पैदा करता है जितनी 1 ए.सी. दस कमरों में बीस घंटों तक चलने परकरता है। उन्होंने कहा कि पेड़ो की कतार धूल मिट्टी के स्तर को पचहत्तर फीसदी कम कर देती हैऔर पचास प्रतिशत तक शोर को कम करती है। प्रिंसिपल सुनीता दत्ता ने पेड़ों को तेजी से काटनेको दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में एक इंसान के अनुपात में 422 पेड़ हैं वहीं हमारेदेश में एक के अनुपात में सिर्फ 28 पेड़ ही हैं।

इस अवसर पर आम , अमरूद और अनार के विकसित वृक्षों का रोपण भी किया गया। उपस्थितविद्यार्थियों ने पेड़ों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया।  सहभागियों को तुलसी के पौधे भीवितरित किए गए। इससे पूर्व निदेशक राजेन्द्र गोदारा अतिथियों का स्वागत किया।डॉ कमलागोखरू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेश्याम अग्रवाल, विनोद कपूर,डॉ सुरेशगाबा,श्याम सुंदर अग्रवाल,वी.के.पाठक, ओ.पी.शर्मा,एच.आर.जैन, एस.के.बंसल,विभोर गर्ग,अर्पिता गोयल,माया चौहान,सविता अग्रवाल, सुरेश गोयल उपस्थित थे।

भारत विकास परिषद अजमेर द्वारा ग्राम भांवता में शक्रवार, 14 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 2 बजेतक  विशाल निशुल्क  चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजकीय भ्रमणशीलचिकित्सा इकाई के सहयोग से होने वाले इस शिविर में मोतियाबिंद, हर्निया, पेट की गांठ आदि केचयनित रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन सेटेलाइट हॉस्पिटल में किए जाएंगे। शिविर में निशुल्कदवाओं का वितरण किया जाएगा। समन्वयक विभोर गर्ग ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ.अनिल माथुर, नेत्र रोग शिशेषज्ञ डॉ प्रदीप भार्गव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरबंस सिंह दुआ,सर्जन डॉविनय कपूर तथा डॉ भगतानी अपनी सेवाएं देंगे।