देशवासी गलत ताकतों से बचें – मौलाना महमूद मदनी

0
169

किशोर सिंह / अजमेर  – हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की बारगाह में आज जमीअत ओलामाय हिन्द के महा सचिव और पूर्व सांसद मौलाना महमूद मदनी ने हाज़री दी । मदनी ने जुम्मे की नमाज़ के बाद मज़ारे ख्वाजा पर अकीदत के फूल और चादर पेश की।ज़ियारत के बाद मदनी कुछ समय दरगाह में रुके ओर ख्वाजा गरीब नवाज से देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। पत्रकारों से बात चीत में मौलाना मदनी ने कहा कि कुछ ऐसी ताकतें देश मे अपने पैर फैला रही हैं  जो देश वासियों को एक दूसरे से लड़वाने का काम कर रही हैं  । हमें  एेसे समय मे एक जुट होकर इन लोगों के पैर जड़ से उखाड़ फेंकने है। हम सभी धर्मों के लोगों को एक दूसरे से मिल जुल कर रहना चाहिए l