पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ा जो एटीएम में रूपये डालने का काम करते थे

0
209

करनाल – करनाल पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़ा है जो एटीएम मशीन में रूपये डालने का काम करते थे लेकिन रूपये डालते डालते उन्होंने 16 लाख रूपए का बैंक को चुना लगा दिया और आखिर पकड़े गए l एक इंजीनयर समेत 4 लोगों को पुलिस ने किया काबू कर लिया है जबकि दो फरार है पुलिस ने चारो युवको से 16 लाख रूपए भी बरामद किये हैं l

चारों आरोपी करनाल जिले के रहने वाले बताए जा रहे है ! स्कोर वेल्यु कम्पनी की तरफ से ये लोग ऐटीएम् मशीन में पैसे डालने का काम करते थे !  तकरीबन दो साल से ये युवक लगभग दो करोड़ से ज्यादा के नोट चोरी कर जुआ खेल उन पैसो से अय्याशी करते रहे , चारो आरोपियों में एक इंजीनियर भी शामिल है जो वारदात को बड़े आराम से अंजाम देता था और एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर आसानी से बैंक के लोगो को बेवकूफ बनाता रहा l  जिससे किसी को इस बारे में पता नही लगता था कि  एटीएम मशीन से पैसे निकाले जा रहे  हैं  l  इस पूरे मामले में इन चार युवको के साथ दो और युवक है जो पुलिस की पहुंच से अभी दूर है जो इस पूरी वारदात के मुख्य आरोपी है और मास्टर माइंड भी हैं l

बैंक के लोगो को जब इस मामले में  शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और पुलिस ने करवाई शुरू कर दी और चार आरोपियों को काबू किया गया l  थाना सिविल लाईन मोहनलाल कि पुलिस ने चारों आरोपियों प्रवीन निवासी न्यु मोती नगर  , चरणजीत निवासी रामनगर , मनदीप  निवासी निगदू  , मनीष पुत्र  निवासी गांधी नगर को तीन दिन के रिमांड पर लेकर इनसे 16 लाख रूपए बरामद किए है और सभी आरोपियों को कौर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और बाकी के आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है l